Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Rajya Shaher

गांधी जयंती पर विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh Sonbhadra ,2 October 2026, (Update 7 October 2026, 2:30 AM UTC)
By 34 Views
सोनभद्र। श्री राहुल, सिविल जज सी0डि0/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने अवगत कराया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र संख्या-3273/एसएलएसए-224/2026 (कुलदीप/ऋ) दिनांक 21.09.2026 के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

सोनभद्र। श्री राहुल, सिविल जज सी0डि0/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने अवगत कराया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र संख्या-3273/एसएलएसए-224/2026 (कुलदीप/ऋ) दिनांक 21.09.2026 के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के किशोरों, बालकों एवं बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के संबंध में सरल एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि आदर्श इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज, संत जेवियर्स उ0मा0 विद्यालय राबर्ट्सगंज, गुरूनानक बालिका इण्टर कॉलेज, विन्ध्य सोन इण्टर कॉलेज सजौर, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज दुद्धी एवं राजकीय इण्टर कॉलेज घोरावल में न्यायिक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को POCSO अधिनियम के प्रावधानों एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कला प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किशोरों द्वारा विभिन्न नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर भी जागरूकता का संदेश दिया गया।

श्री राहुल ने बताया कि जागरूकता शिविरों में विद्यार्थियों को समझाया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बालक अथवा बालिका की सहमति का विधिक रूप से कोई महत्व नहीं है तथा ऐसे मामलों में कानून के प्रावधानों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध की स्थिति में तत्काल परिजनों, शिक्षक, पुलिस अथवा विशेष किशोर पुलिस इकाई को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन नंबर 112 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। शिविरों में एल0ए0डी0सी0, मध्यस्थ अधिवक्ताओं, पैनल अधिवक्ताओं एवं पराविधिक स्वयंसेवकों/अधिकार मित्रों ने भी प्रतिभाग किया तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए गए।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर से  विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ रैली को हरी झंण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर दस्तक अभियान के अंतर्गत लोगों को साफ सफाई, स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.