रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे ने आज विद्युत विभाग की समीक्षा की, जिस पर उन्होंने विद्युत अभियंताओं को आगाह किया कि छोटी-मोटी फाल्ट और लोकल फाल्ट तत्काल ठीक कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के चलते किसी भी किसान की खेती का कार्य अवरुद्ध न होने पाए सभी विद्युत फीडर की समय-समय पर जांच कराई जाए और नियमित रूप से उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन उन्हें भेजी जाये। लोकल स्तर पर जो कार्य हो सकते हो उन्हें तत्काल कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापरवाह कर्मचारियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
बैठक में मुख्य अभियंता,अधीक्षण अभियंता , अधिशासी अभियंता ऊंचाहार, संबंधित विभाग के समस्त अधिकारीयों के साथ पुरानी महाराज,अशोक मिश्रा, आशीष तिवारी, अभिलाष कौशल, पंकज सिंह,शिव पुजन, शिवनारायण सिंह, रमेश मिश्रा उपस्थित रहे।