प्रयागराज। एडीएम कॉलोनी स्थित चंद्रलोक गेस्ट हाउस में सोमवार को एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला जज शिवमणि शुक्ला मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश पाण्डेय, महामंत्री अवंतिका रामलीला कमेटी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन एक्सेल कंप्यूटर के प्रबंध निदेशक मुकेश पाण्डेय ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह के दौरान शिक्षकों, समाजसेवियों तथा संस्थान से जुड़े प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में युवा समाजसेवी प्रभाकर तिवारी, प्रसिद्ध गायक आशीष शर्मा, नीतू तिवारी, रोहित पाण्डेय, अखिलेश यादव, आशु सिंह एवं शिखा सहित अन्य आमंत्रित अतिथियों की मौजूदगी रही।
समारोह में सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं शिलालेख प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड के लिए प्रियांश सिंह, प्रथम ओझा एवं अंकित विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं कंप्यूटर जनरल नॉलेज टेस्ट में अनुष्का सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया, जबकि गौरव पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में एडवोकेट विनोद द्विवेदी, अधिवक्ता उच्च न्यायालय, डॉ. रत्नेश द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर तथा शेष बहादुर मौर्य, दूरस्थ शिक्षा कोऑर्डिनेटर, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Breaking
प्रयागराज। एडीएम कॉलोनी स्थित चंद्रलोक गेस्ट हाउस में सोमवार को एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला जज शिवमणि शुक्ला मौजूद रहे।
प्रयागराज के सरदार पटेल संस्थान के मीटिंग हॉल में रविवार को नन्द, नाई, सेन, सविता, श्रीवास, शर्मा, वर्मा, ठाकुर एवं नंदवंशी समाज की महत्वपूर्ण बैठक नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई। बैठक में महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) की प्रयागराज जिला इकाई का गठन किया गया।
News Shorts
— End of News —