Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Career

प्रयागराज में 18 साल की बेटी ने ही घर को बनाया निशाना!लाखों की चोरी, लिव-इन पार्टनर संग रची साजिश

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS ,30 September 2026, (Update 7 October 2026, 12:21 AM UTC)
By 32 Views
इनमें 7.61 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अकेले एसएससी मध्य क्षेत्र के यूपी-बिहार से परीक्षा देंगे, जबकि भर्ती 10,731 पदों पर होगी। परीक्षा 28 अक्टूबर तक 18 दिन चलेगी और रोज तीन पालियों में होगी। बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सीजीएल टियर-1 परीक्षा बुधवार से देशभर में शुरू हो गई। यूपी और बिहार में परीक्षा का संचालन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जा रहा है। देशभर में परीक्षा के लिए 30.94 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

इनमें 7.61 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अकेले एसएससी मध्य क्षेत्र के यूपी-बिहार से परीक्षा देंगे, जबकि भर्ती 10,731 पदों पर होगी। परीक्षा 28 अक्टूबर तक 18 दिन चलेगी और रोज तीन पालियों में होगी। बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

यूपी और बिहार के 19 प्रमुख शहरों में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज और आगरा में सबसे ज्यादा पांच-पांच केंद्र हैं। वहीं सबसे ज्यादा अभ्यर्थी पटना में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों पर जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को तय समय के अनुसार अलग-अलग पालियों में परीक्षा देनी होगी।

3 पालियों में हो रही परीक्षा

सीजीएल टियर-1 परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 5 से 6 बजे तक हो रही है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंचने लगी थी।

सीसीटीवी और बायोमेट्रिक जांच से निगरानी

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और तकनीकी जांच की जा रही है।

पूरे परीक्षा परिसर और परीक्षा कक्षों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ रोकने के लिए भी तकनीकी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए लगातार नजर रखी जा रही है।

केंद्र और परीक्षार्थी के आंकड़े

उत्तर प्रदेश: कुल 4,51,483 अभ्यर्थी पंजीकृत।

बिहार: कुल 3,10,049 अभ्यर्थी पंजीकृत।

पटना: सबसे अधिक 1.70 लाख परीक्षार्थी, जिनके लिए 2 केंद्र बनाए गए हैं।

नोएडा: 1.03 लाख परीक्षार्थी, जिनके लिए 1 केंद्र बनाया गया है।

प्रयागराज और आगरा: दोनों शहरों में सबसे अधिक 5-5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में 77,348 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

करोमा में राजस्व टीम ने सुरक्षित कराई सरकारी जमीन, किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.