Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Prayagraj

प्रयागराज नगर निगम में बड़ा रिश्वत कांड! ₹20 हजार लेते राजस्व निरीक्षक राधा देवी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh Allahabad ,30 September 2026, (Update 7 October 2026, 12:37 AM UTC)
By 66 Views
शिकायतकर्ता के मुताबिक, पहले एक कर्मचारी के जरिए 15 हजार रुपए की मांग की गई थी। जब वह शिकायत लेकर राधा देवी के पास पहुंचा तो रकम बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई। इसके बाद उसने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत की।

प्रयागराज नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था। जांच में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत देने से इनकार करने पर राधा देवी ने उसे धमकाया था। उसने कहा था- ‘इंचीटेप लगाकर पूरा कॉमर्शियल में नाप दूंगी... फिर पूरा बिल भरना पड़ेगा और पूरी बात ही खत्म हो जाएगी।’

शिकायतकर्ता के मुताबिक, पहले एक कर्मचारी के जरिए 15 हजार रुपए की मांग की गई थी। जब वह शिकायत लेकर राधा देवी के पास पहुंचा तो रकम बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई। इसके बाद उसने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत की।

शिकायतकर्ता शारिक अहमद सेक्टर-ए शांतिपुरम, गद्दोपुर, फाफामऊ के रहने वाले हैं और कपड़ों का कारोबार करते हैं। मार्च में उनका हाउस टैक्स बढ़कर करीब 1.16 लाख रुपए का बिल आया था। बिल में संशोधन कराने के लिए वह नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद वह जोन कार्यालय में राजस्व निरीक्षक राधा देवी से मिले। आरोप है कि राधा देवी ने मकान पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया और बाद में कार्यालय आने के लिए कहा।

15 हजार रुपए मांगे कर्मचारी ने फोन कर

कुछ दिन बाद धर्मेंद्र नाम के कर्मचारी ने शारिक को फोन किया और कहा कि राधा मैडम ने बुलाया है। आरोप है कि कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारी ने 15 हजार रुपए की मांग की। जब शारिक ने यह बात राधा देवी को बताई तो उन्होंने काम कराने के लिए 20 हजार रुपए लगने की बात कही।

शारिक ने राधा देवी से कहा कि हाउस टैक्स की बिलिंग गलत हुई है और वह खुद इस मामले में पीड़ित है। ऐसे में रिश्वत किस बात की दे। आरोप है कि इसके बाद राधा देवी ने उस पर रकम देने का दबाव बनाया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 20 हजार रुपए दो बार में देने की बात कही, लेकिन राधा देवी तैयार नहीं हुईं। आरोप है कि उन्होंने साफ कहा कि पूरी रकम एक बार में ही देनी होगी, तभी काम होगा।

इसके बाद 28 सितंबर को शारिक ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने रिश्वत लेते पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं राधा देवी

गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक की पहचान राधा देवी पत्नी अंशुल कुमार, पुत्री गिरधारी लाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र के पुरेला गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में फाफामऊ क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात थीं और प्रयागराज के गोविंदपुर इलाके में रह रही थीं।

एंटी करप्शन प्रयागराज के प्रभारी रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ फाफामऊ थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया। बाद में मुकदमा एंटी करप्शन थाने में ट्रांसफर किया गया। अब विवेचना और अन्य कार्रवाई एंटी करप्शन टीम कर रही है।

गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक को बुधवार यानी आज को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां उनकी रिमांड को लेकर आगे की कार्रवाई होगी।

कोई रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई अराजपत्रित सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो तत्काल शिकायत करें। प्रयागराज मंडल के लिए 9454402490 और मुख्यालय लखनऊ कंट्रोल रूम के लिए 9454402484 पर शिकायत की जा सकती है।

समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि दिनांक 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं बोट बचाओ देश बचाओ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

News Shorts

No Related Video.....

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.