Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
No Category

नेटफ्लिक्स की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ग्लोबल टॉप-2 पर, मिग-21 को समर्पित डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट’ रिलीज

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS ,29 August 2026, (Update 4 October 2026, 11:38 PM UTC)
By 41 Views
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कारगिल युद्ध पर आधारित यह सीरीज नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसी सफलता के बीच मेकर्स ने मिग-21 लड़ाकू विमान को समर्पित एक खास डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट’ रिलीज कर दी है।

आलोक श्रीवास्तव की कविता और शरद केलकर की आवाज ने बनाया भावनात्मक
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कारगिल युद्ध पर आधारित यह सीरीज नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसी सफलता के बीच मेकर्स ने मिग-21 लड़ाकू विमान को समर्पित एक खास डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट’ रिलीज कर दी है।
डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत मशहूर कवि आलोक श्रीवास्तव की लिखी एक भावुक कविता से होती है। इस कविता को अभिनेता शरद केलकर ने अपनी प्रभावशाली आवाज दी है। कविता मिग-21 की 62 साल की शानदार यात्रा और उससे जुड़े भारतीय वायुसेना के जवानों की यादों को खूबसूरती से पेश करती है।

कविता के बोल कुछ इस प्रकार हैं-
“अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था।
तेवर से सूर्य था, वायु रणवीर था।
सेना का जोश था, पागल मदहोश था।
दुश्मन के सामने खतरा गंभीर था।
सीमा के पार जो जाता था तीर सा।
दुश्मन को मारकर आता था वीर था।
अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था।”
‘इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

कवि आलोक श्रीवास्तव ने ‘द लास्ट सैल्यूट’ का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि यह देश के बहादुर जवानों की कहानी है।” उन्होंने फिल्म के निर्देशक कुशल श्रीवास्तव का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें अपनी क्रिएटिव जर्नी का हिस्सा बनाया।
आलोक ने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि शरद केलकर की आवाज में उनकी कविता को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री को मिल रही सफलता पर खुद को भाग्यशाली बताया।

मिग-21 की 62 साल की यात्रा
‘द लास्ट सैल्यूट’ भारतीय वायुसेना के साथ मिग-21 के 62 साल के लंबे सफर को याद करती है। डॉक्यूमेंट्री में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह समेत मिग-21 उड़ाने वाले कई पायलटों की यादें और अनुभव शामिल किए गए हैं। फिल्म सिर्फ तकनीकी जानकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पायलट और उनके विमान के बीच के गहरे भावनात्मक रिश्ते को भी सामने लाती है।
निर्देशक कुशल श्रीवास्तव का कहना है कि वे मिग-21 की कहानी को महज तकनीकी जानकारी तक नहीं रखना चाहते थे। उनका मकसद पायलट और उनके विमान के बीच के भावनात्मक बंधन को दर्शकों तक पहुंचाना था। इसी सोच के साथ डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है।

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सफलता और ‘द लास्ट सैल्यूट’ की रिलीज ने कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना के वीरों की कहानी को एक बार फिर लोगों के दिलों में ताजा कर दिया है। दोनों प्रोजेक्ट्स दर्शकों को न सिर्फ युद्ध की याद दिला रहे हैं, बल्कि उन जवानों और मशीनों के प्रति सम्मान का भाव भी जगा रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाई।

कोलकाता के सियालदह स्थित मौलाली युवा केंद्र में आयोजित वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय (एनईसी) सेमिनार में सोनभद्र उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनपद के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व किया। 

News Shorts

No Related Video.....

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.