(आधुनिक समाचार नेटवर्क)/प्रयागराज।प्रयागराज के केपी ग्राउंड में 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया गुरुवार को 1:00 कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आने वाले छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। डॉ. त्रिपाठी ने दावा किया कि प्रतापगढ़ जिले से हजारों छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक रूप से प्रयागराज पहुंचेंगे, जिसके लिए यात्रा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रवक्ता मासूम हैदर और कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने कहा कि छात्र पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर अपनी आवाज उठाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 'छात्रों की गूंज' अभियान का उद्देश्य शिक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों से संबंधित मुद्दों को उठाना है। जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा और मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा ने छात्रों, युवाओं, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस के अग्रिम संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
प्रयागराज में गूंजा छात्रों का जोश:
Breaking
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की। बैठक में एआई की सुरक्षा और निगरानी को लेकर गूगल, एंथ्रोपिक, मेटा, ओपनएआई, एक्स-एआई और एनवीडिया के सीईओ ने एक समझौते पर साइन किए। इस दौरान ट्रम्प ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। उन्होंने कहा कि एआई को आर्टिफिशियल यानी बनावटी कहना ठीक नहीं है।
News Shorts
— End of News —