Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Rajya Shaher

प्रयागराज में जन्माष्टमी: धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति और सेना के शौर्य का अनूठा संगम

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS ,4 September 2026, (Update 7 October 2026, 2:30 AM UTC)
By 42 Views
शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य और भावपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। मंदिरों, पुलिस परिसरों और मोहल्लों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इस वर्ष धार्मिक प्रसंगों के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को भी झांकियों में प्रमुखता दी गई है, जिससे उत्सव और भी खास बन गया है।

प्रयागराज। शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य और भावपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। मंदिरों, पुलिस परिसरों और मोहल्लों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इस वर्ष धार्मिक प्रसंगों के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को भी झांकियों में प्रमुखता दी गई है, जिससे उत्सव और भी खास बन गया है।

पुलिस लाइंस में सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी ने खींचा ध्यान
रिजर्व पुलिस लाइंस और धूमनगंज स्थित चौथी बटालियन पीएसी परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष पंडाल सजाए गए हैं। पुलिस लाइंस में पारंपरिक झांकी के रूप में भगवान कृष्ण का जेल में जन्म और वासुदेव द्वारा यमुना पार करने का दृश्य जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी है भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाने वाली झांकी।
इसमें पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया है। साउंड और लाइट इफेक्ट्स के साथ चलते-फिरते पुतलों के जरिए पूरा घटनाक्रम इस तरह दिखाया गया है कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाएं। वर्दीधारी जवानों और श्रद्धालुओं में इस झांकी को लेकर खास उत्साह दिख रहा है। कई जवानों ने इसे देखकर भावुक होकर कहा कि धार्मिक उत्सव में सेना के बलिदान को जगह देना गौरव की बात है।

कटरा रामलीला मैदान में इलेक्ट्रॉनिक झांकियां
कटरा रामलीला मैदान और आसपास के पंडालों में इलेक्ट्रॉनिक और स्वचालित झांकियां लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। इनमें श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद और कालिया नाग दमन जैसे प्रसंगों को बेहद जीवंत तरीके से पेश किया गया है। इसके अलावा देश की रक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाली कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं, जो धार्मिक भाव के साथ देशभक्ति का माहौल बना रही हैं।

मंदिरों और मोहल्लों में भी भव्य सजावट
सिविल लाइंस के श्री राधा-रमण मंदिर और चौक स्थित गोपाल मंदिर में फूलों तथा रंग-बिरंगी लाइटों से गर्भगृह को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु सुबह से ही दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। अल्लापुर और दारागंज के मोहल्लों में स्थानीय समितियों द्वारा सजाई गई झांकियों में कान्हा की बाल लीलाओं के साथ सुरक्षा बलों के पराक्रम को भी जगह दी गई है। मोहल्लों में ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे गूंज रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देर रात तक भीड़ का अनुमान
जन्माष्टमी के चलते शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों और आयोजन स्थलों पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
इस बार प्रयागराज में जन्माष्टमी सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम बनकर उभरा है। धार्मिक प्रसंगों के साथ सेना के शौर्य को झांकियों में जगह देकर आयोजकों ने यह संदेश दिया है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और मातृभूमि की रक्षा दोनों ही समान रूप से पूजनीय हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए गुजरात के एकता नगर  को चुना गया है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 23 सितंबर के गुजरात दौरे के दौरान पुरस्कार प्रदान करने की संभावना है।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.