गौरीगंज, अमेठी। सिरमौर बुद्ध विहार गंगौली सोइया में तीसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ बुद्ध पूजा वंदना त्रिशरण पंचशील ग्रहण से हुआ ।भगवान तथागत बुद्ध के भिन्न भिन्न मुद्राओं से सम्बंधित जानकारी भंत्ते शांति मित्र लाल गंज प्रतापगढ़ के द्वारा उपासकों के अनुरोध पर धम्म देशना के माध्यम से संवाद हुआ। उपासकों का भी धम्म के प्रति विचार लिया गया ।जिसमें की वक्ता के रूप में बड़गाव इंटर कालेज के प्रवक्ता संतोष कुमार, राम देव अमीन, जिया लाल बौद्ध पलटू राम अवकाश प्राप्त प्रवक्ता उत्तराखंड आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राम किशोर ने किया ।इस मौके पर धम्म देशना में उपस्थिति प्रमुख लोगों में भंते प्रज्ञामित्र प्रबंधक , भंते धम्मदीप अध्यक्ष ,बुद्ध विहार के सचिव रामफल फौजी ,रामटहल कोषाध्यक्ष उर्फ भंते शीलरतन राम पियारे,नजरु बौद्ध, छोटे लाल बौद्ध, बाबू लाल, लाल जी राम मूर्ति,राजू बौद्ध,राज बहादुर,अंजू बौद्ध, सोनू बौद्ध, किस्मती, आदित्य, लक्ष्मी बौद्ध,राम किशुन, शीतला प्रसाद, सुभाष चन्द्र, शिक्षिका गायत्री आदि लोग मौजूद रहे। सिरमौर बुद्ध विहार सोइया गंगौली में पांच दिन वर्षा वास रखा गया है। रविवार दिनांक 4/10/26को भोजन दान के उपरांत समापन होगा ।आप सभी सम्मानित धम्म अनुयायियों धम्म के प्रति आस्था रखने वालों से विनम्र निवेदन है कि बडी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
वर्षावास के तीसरे दिन सिरमौर बुद्ध विहार गंगौली सोइया में हुए विविध कार्यक्रम
Breaking
सिरमौर बुद्ध विहार गंगौली सोइया में तीसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें:
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: नेपाली श्रद्धालुओं की बस और रोडवेज बस की टक्कर में 35 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ थाना क्षेत्र के मिल रोड/गढ़ी अड्डे के पास हरिद्वार से लौट रहे नेपाली श्रद्धालुओं से भरी निजी बस यूपी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 7 नेपाली श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है
News Shorts
— End of News —