Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Sports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh RaeBareli ,31 August 2026, (Update 7 October 2026, 2:30 AM UTC)
By 49 Views
क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर 29 से 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, रायबरेली द्वारा जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त अनुमति के क्रम में जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में कबड्डी बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रायबरेली, 30 अगस्त 2026 
          क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर 29 से 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, रायबरेली द्वारा जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त अनुमति के क्रम में जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में कबड्डी बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों के 86 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मैट मस्टार रायबरेली, श्री गणेश विद्यालय रायबरेली, वैदिक इंटर कॉलेज रायबरेली, स्टेडियम-ए रायबरेली, स्टेडियम-बी रायबरेली, पिण्डारी रायबरेली, राही रायबरेली एवं डीह रायबरेली की टीमों ने प्रतिभाग किया।

सभी टीमों ने अपने-अपने मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए रायबरेली एवं श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज रायबरेली के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम-ए रायबरेली की टीम ने 15-10 के स्कोर से विजय प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज रायबरेली की टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम स्टेडियम-ए रायबरेली के खिलाड़ी करन मिश्रा, अभय प्रताप यादव, आनंद भट्ट, धर्मेंद्र कुमार साहू, आर्यन सिंह, रचित सिंह, सूर्यांश सिंह, आदित्य, सूर्यकांत, अंशकांत सिंह, धर्मबीर यादव, प्रांजल सिंह एवं प्रदीप कुमार रहे।

उपविजेता टीम श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज रायबरेली के खिलाड़ियों में महेश लोधी, मयंक लोधी, श्याम यादव, लवकुश रावत, राज रावत, देवेंद्र ठाकुर, संदीप, शिवांश यादव, अर्धव सिंह, यश सिंह, रुद्र प्रताप, गुलशन यादव एवं रत्न कुमार शामिल रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पिन्कू कुमार, वी.एन. झा, हिमांशु तिवारी, कु. उज्ज्वला सोनकर, अनुज यादव, पूजा धीमान, कविता, अर्जिता वर्मा एवं खुशबू द्वारा निभाई गई।
प्रतियोगिता के दौरान गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके खेल प्रदर्शन एवं खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री अभय सिंह, साई इंचार्ज रायबरेली एवं महेंद्र त्रिवेदी, अवैतनिक सचिव फुटबॉल, रायबरेली द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन बाबूलाल, क्रीड़ा सहायक, जिला खेल कार्यालय, रायबरेली द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंजू, नरेश कुमार निषाद, पिन्कू कुमार (कबड्डी कोच), अश्वनी चंद्रा, शोएब खान, हिमांशु तिवारी, वी.एन. झा सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। विभागीय दिशा-निर्देशों एवं उच्चाधिकारियों के अनुपालन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
          अंत में क्रीड़ाधिकारी रायबरेली ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा को लेकर एक बार फिर राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए प्रस्तावित पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.